HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश • बीकानेर रेंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई , चोरी और गुमशुदा हुए लाखों के मोबाइल फोन किए बरामद • अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित • नियमों के उल्लंघन पर विभिन्न ब्रांडों के तम्बाकू उत्पादों पर कार्रवाई • वंदे गंगा अभियान का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन • बीकानेर के कोटगेट क्षेत्र यातायात समस्या, कांग्रेस ने मटके फोड़े, ओम आचार्य को किया याद, डिस्पेंसरी से पीबीएम तक मरीजों में आक्रोश

मोबाइल चार्जर में हुए विस्फोट: से पेट्रोल में लगी आग से युवक झुलसा

विस्फोट से लगी आग से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया

2 months ago
से पेट्रोल में लगी आग से युवक झुलसा

मोबाइल चार्जर में हुए विस्फोट

(एजेंसी) राजस्थान में अलवर जिले के नौगांवा थाना क्षेत्र में शनिवार रात मोबाइल चार्जर में विस्फोट से लगी आग से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड 15 में निवासरत पंकज वर्मा (21) के एक दोस्त ने उससे बोतल में पैट्रोल लाकर रखने को कहा था। इस पर पंकज एक बोतल में पैट्रोल लाया और उसे घर की अलमारी के पास रख दिया।

 

 उस बोतल के पास ही उसने एक्सटेंशन तार में चार्जर लगाकर मोबाइल चार्ज करने रख दिया और खाना खाने लगा। इसी दौरान अचानक चार्जर में विस्फोट हुआ जिससे बोतल में रखे पैट्रोल ने आग पकड़ ली। सूत्रों ने बताया कि आग लगते ही पंकज बुरी तरह झुलस गया। जिसके बाद परिजन उसे नौगांवा के अस्पताल ले गये जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे अलवर जिला अस्पताल भेज दिया। पंकज करीब 30 प्रतिशत तक झुलस चुका है। फिलहाल उसका इलाज जारी है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: