HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

आर. एल. जी संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं का आयोजन

mayank Rajnish
nims
16 hours ago
आर. एल. जी संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास हेतु निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं का आयोजन

बीकानेर। आर एल जी बालिका सशक्तिकरण संस्थान द्वारा बालिकाओं के सर्वांगीण विकास एवं उनमें छिपी प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से निःशुल्क साप्ताहिक गतिविधि कक्षाओं की शुरुआत की जा रही है। इस पहल के अंतर्गत बालिकाओं को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक, कलात्मक एवं व्यावहारिक गतिविधियों से जोड़कर उनके बहुआयामी व्यक्तित्व विकास के लिए अवसर प्रदान किए जाएंगे।

संस्थान की इस पहल के तहत बच्चों के लिए *कुकिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, ड्रॉइंग, डांस, योग, एक्टिंग, सिंगिंग, स्पोकन इंग्लिश, पर्सनालिटी डेवलोपमेन्ट सेल्फ डिफेन्स* सहित विभिन्न विधाओं की गतिविधि आधारित कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। समय-समय पर अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ एवं अनुभवी फैकल्टी बच्चों को नई-नई कलाएं एवं कौशल सिखाने के लिए आमंत्रित किए जाएंगे।
 
संस्थान की अध्यक्ष डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया की इन कक्षाओं का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में रचनात्मकता, कल्पनाशीलता, सृजनात्मक आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति की क्षमता, व्यवहारिक ज्ञान एवं जीवनोपयोगी कौशलों का विकास करना है, ताकि वे अपनी रुचि एवं प्रतिभा को पहचानकर उसे बेहतर दिशा दे सकें। डॉ गुप्ता पिछले 15 वर्ष से महिला व बालिका सशक्तिकरण पर कार्य कर रही हैं |
 
कक्षाएं 15 नवंबर, रविवार से शास्त्री नगर स्थित संस्थान के कार्यालय में प्रारंभ होंगी तथा सप्ताह में एक दिन आयोजित की जाएंगी। संस्थान की ओर से यह सभी कक्षाएं पूर्णतः निःशुल्क रखी गई हैं। इच्छुक अभिभावक अपनी बच्चियों का पंजीकरण शास्त्री नगर स्थित संस्थान के कार्यालय में अथवा दिए गए संपर्क नंबर 8946950980 पर करवा सकते हैं। संस्थान का संकल्प है कि प्रत्येक बालिका को अपनी प्रतिभा पहचानने, कुछ नया सीखने और जीवन मे आत्मविश्वास के साथ आगे बढे |

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: