सांसद कस्वां: राजस्थान में स्कूलों कमरों के हालात दयनीय और प्रदेश सरकार समसा का बजट नहीं खर्च पा रही
सांसदों को स्टेट और डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान कमेटी में शामिल करने की मांग की।
सांसद कस्वां
दिल्ली। लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान चूरू सांसद राहुल कस्वां ने राजस्थान के स्कूलों में जर्जर कमरों और समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्रदेश सरकार द्वारा बजट नहीं खर्च कर पाने का मुद्दा उठाया।
उन्होंने सदन के माध्यम से केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से सवाल किया कि राजस्थान की भाजपा सरकार समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत मिलने वाले फंड का 50% भी इस्तेमाल नहीं कर पाई है, जबकि इस अभियान के एनुअल प्लान में साफ लिखा है कि इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा एक एनुअल वर्क प्लान बनाया जाएगा।
राजस्थान के स्कूलों में 83 हजार कमरे बैठने लायक नहीं हैं और 2.5 लाख कमरों की हालत जर्जर है। ऐसे में, क्या सरकार स्टेट/डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान बनाने की कमेटी में राजस्थान के सांसदों को शामिल करेगी ?
जिसके जवाब में केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि समसा के बजट आवंटन में वृध्दि कर स्कूली इन्फ्रास्ट्रक्चर को और बढ़ाने का प्रयास करे।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ