HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

बीकानेर: लटका मिला आरएसी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

4 days ago
लटका मिला आरएसी जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

बीकानेर

हैलो बीकानेर। बीकानेर के तीसरी आरएसी बटालियन के जवान द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बीछवाल पुलिस थाना क्षेत्र के आरएसी तीसरी बटालिय में तैनात लूणकरणसर क्षेत्र के रहने वाले मांगीलाल का शव आरएसी के स्टाफ क्वार्टर में फंदे से लटकते हुए मिला है।

सूचना मिलते ही साथी जवान मौके पर पहुंचे ओर पुलिस को सूचना दी। ख़िदमतगार खादिम सोसाइटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादार एम्बुलेंस के साथ मौके पर पहुँचे। मौके पर संबंधित थाना पुलिस टीम की जांच व निगरानी में शव को पी बी एम अस्पताल लेजाया गया। वहाँ डॉक्टरी मुआयना करवाकर शव को मोर्चरी में रखवाया ।

 थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि जवान मांगीलाल का शव क्वार्टर में फंदे से झूलता मिला है । मृतक छटासर का रहने वाला है। फिलहाल मांगीलाल के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है जिसके बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा ।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: