HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

लोकसभा: इन मुद्दों को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा, पढ़ें न्यूज़

1 month ago
इन मुद्दों को लेकर लोकसभा में विपक्ष का हंगामा,  पढ़ें न्यूज़

लोकसभा

हैलो बीकानेर न्यूज़  लोकसभा में विपक्षी सदस्यों ने चढ़ावा चोरी तथा छात्रों पर पुलिस कार्रवाई मामले में गृहमंत्री अमित शाह से सदन में बयान देने की मांग करते हुए हंगामा किया जिसके कारण सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।

पीठासीन अधिकारी दिलीप सैकिया ने एक बार के स्थगन के बाद दोबारा 12 बजे जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू की विपक्ष के सदस्य अपनी मांगों को लेकर पहले की तरह हंगामा और नारेबाजी करने लगे। हंगामा के बीच ही पीठासीन अधिकारी ने जरूरी कागजात सदन के पटल पर रखवाए।

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विकास मंत्री जीतन राम मांझी ने 'सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम (विकास संशोधन) विधेयक 2026" सदन में हंगामा के बीच सदन में विचार तथा पारित करने के लिए पेश किया, जिसे सदन में हंगामे की बीच ही बिना चर्चा के ध्वनिमत से पारित कर दिया।

संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि विपक्ष गृहमंत्री को सदन में आने की बात कर रहा है लेकिन यह सिर्फ सदन को बाधित करने का प्रयास है क्योंकि किसी मंत्री को इस तरह से सदन में आने की मांग नहीं की जा सकती।

पीठासीन अधिकारी ने फिर सदस्यों से शांत होने और अपने स्थान पर बैठने का आग्रह किया लेकिन सदस्यों ने उनके आग्रह को अनुसुना करते हुए हंगामा तेज कर दिया जिसके कारण उन्होंने सदन की कार्यवाही दिन भर के लिए स्थगित कर दी।

Source:Agency

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: