HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

Cricket News: भारत पर लगातार दूसरी सीरीज की हार का खतरा, वैभव पर रहेगी निगाहें

India face second consecutive series defeat, eyes on Vaibhav

2 weeks ago
भारत पर लगातार दूसरी सीरीज की हार का खतरा, वैभव पर रहेगी निगाहें

Cricket News

हैलो बीकानेर। भारत में क्रिकेट का अलग ही क्रेज है और हो क्यूँ न भारतीय टीम ने कई इतिहास रचे है। लेकिन भारतीय टीम की मौजूदा फॉर्म काफी चिंताजनक है। भारत पर लगातार दूसरी सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। पहली टी20 सीरीज आयरलैंड से हारने के बाद मौजूदा सीरीज में इंग्लैंड से हार का खतरा बना हुआ है। 

इंग्लैंड में पाँच मैचों की टी20 सीरीज में पहला मैच पूरा नहीं सका और बाकी के दो मैच भारत इंग्लैंड से हार कर सीरीज में 2-0 से पीछे है अगर इंग्लैंड आज का मैच जीत जाती है तो वो भारत को ये सीरीज हरा देगी, भारत को सीरीज को बराबर पर खत्म करने के लिए आज का और अगला दोनों मैच जीतने ही होंगे।

खिलाड़ियों की बात करें तो सबसे चर्चा में रहने वाले वैभव सूर्यवंशी का बल्ला दो मैचों में खामोश सा ही रहा है क्यूकी उनसे उम्मीद थी की वो भारत को तेज शुरुवात दे ताकि भारत मैच में  बना रहे। वैभव दो मैचों में मात्र 27 रन ही बना सके है। आज उनका बल्ला चलना जरूरी है इसलिए सभी की उन पर निगाहें बनी रहेगी।

श्रेयस अपनी कप्तानी की पहली जीत का इंतज़ार कर रहे है उनके बल्ले से भी कुछ खास रन नहीं आए है वही संजु को टीम से बाहर बीठा रखा है। अभिषेक का बल्ला एक दो मैच में बोला मिडिल ऑर्डर पूरी तरह से फेल रहा। बॉलिंग की बात करें तो अर्शदीप के अलावा कोई अनुभवी गेंदबाज टीम में नहीं है। रवि के एक ओवर में 29 रन आने के बाद उनके स्थान पर प्रिंस यादव को टीम में लिया गया है।

कुल मिलाकर भारतीय समय अनुसार आज रात 10 बजे शुरू होने वाले इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी 20 मुक़ाबले में भारत को हर हाल में जीतना होगा अगर इस सीरीज को बचना है तो वर्ण इंग्लैंड यह सीरीज जीत जाएगी।      

https://hellobikaner.com/news/aaja-naha-aaii-brasha-ta-karana-haga-isa-tarakha-taka-itara-pa-naya

 

 

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #cricket #cricket news #vai #vaib #indiavseng #surya #sports news
Share: