HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

India vs SriLanka: गिल हुए चोटिल, अभ्यास मैच में राहुल कर रहे हैं कप्तानी

1 month ago
गिल हुए चोटिल, अभ्यास मैच में राहुल कर रहे हैं कप्तानी

India vs SriLanka

भारतीय कप्तान शुभमन गिल श्रीलंका दौरे पर अभ्यास के दौरान चोटिल होने के कारण एक मात्र अभ्यास मैच के पहले दिन नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह उपकप्तान केएल राहुल टीम की कमान संभाल रहे हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीसआई) ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन के खिलाफ तीन दिवसीय मुकाबले से पहले बताया कि गुरुवार के अभ्यास सत्र के दौरान उनके दाएं हाथ की अनामिका उंगली में गेंद लगने से चोट लग गई है। बीसीसीआई ने कहा, "एहतियात के तौर पर गिल श्रीलंका इलेवन के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन मैदान पर नहीं उतरेंगे बीसीसीआई का चिकित्सा दल उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है।"

 

Image


अब यह देखना होगा कि गिल दूसरे और तीसरे दिन खेल पाते हैं या नहीं। श्रीलंका इलेवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। इसके अलावा बी साई सुदर्शन भी अभी तक श्रीलंका नहीं पहुंचे हैं। भारत ए के श्रीलंका दौरे के दौरान उनके पैर के अंगूठे में चोट लगी थी। हालांकि उम्मीद है कि वह पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। गिल की चोट ऐसे समय लगी है जब भारत पहले से ही कई खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रहा है। श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले सबसे बड़ा झटका जसप्रीत बुमराह के बाहर होने का रहा। बीसीसीआई के चिकित्सा दल ने उनके बाएं घुटने की समस्या को देखते हुए उन्हें और आराम देने की सलाह दी है। उनकी जगह आक़िब नबी को टीम में शामिल किया गया है।

 

 

 हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी भी उपलब्ध नहीं हैं। दोनों क्रमशः हैमस्ट्रिंग और क्वाड्रिसेप्स की चोट से उबर रहे हैं। वहीं वॉशिंगटन सुंदर कम से कम पहले टेस्ट से बाहर हो चुके हैं, जबकि आकाश दीप पीठ में स्ट्रेस रिएक्शन के कारण लंबे समय से मैदान से दूर हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट 15 अगस्त से गॉल में और दूसरा टेस्ट 23 अगस्त से कोलंबो के एसएससी मैदान पर खेला जाएगा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: