HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

तीन गांवों की पेयजल समस्या को लेकर चार युवक पानी की टंकी पर चढ़े

1 month ago
तीन गांवों की पेयजल समस्या को लेकर चार युवक पानी की टंकी पर चढ़े

हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के रावतसर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पेयजल संकट को लेकर चार युवाओं ने पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। mप्राप्त जानकारी के अनुसार रामपुरा मटोरिया गांव में आज सुबह चार युवक-राजाराम, मुकेश, दिनेश और रामस्वरूप अपने गांव किकरालिया के साथ-साथ नजदीकी गांव रामपुरा मटोरिया और न्यौलखी की पानी की समस्या का स्थायी समाधान निकालने की मांग को लेकर जलदाय विभाग में पानी की टंकी पर चढ़ गये।

Image

 


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे। उन्होंने टंकी पर चढ़े युवकों को समझा-बुझाकर उतारने का प्रयास किया। साथ ही जलदाय विभाग के अधिकारियों को भी तुरंत मौके पर बुलाने के निर्देश दिए। इस दौरान टंकी के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठे हो गए। पुलिस के अनुसार इन तीनों गांवों में पेयजल की आपूर्ति करीब 15 किलोमीटर दूर गांव धन्नासर में स्थित आपणी योजना से पाइपलाइन के माध्यम से की जाती है। युवकों का आरोप है कि यह पाइपलाइन बेहद घटिया गुणवत्ता की है। जब भी पानी छोड़ा जाता है, तो कहीं न कहीं से पाइपलाइन फट जाती है, जिससे तीनों गांवों की पानी आपूर्ति पूरी तरह ठप हो जाती है। यह समस्या पिछले काफी समय से बनी हुई है।

 

 

जलदाय विभाग के अधिकारी बार-बार मरम्मत का काम तो करते हैं लेकिन स्थाई समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे। दूसरी ओर पाइपलाइन फटने के बाद उसकी मरम्मत में कई दिन लग जाते हैं। इस दौरान गांवों में पेयजल की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती। नतीजतन ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार महिलाओं और बच्चों को दूर-दूर से पानी लाना पड़ता है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: