HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

Bikaner news: निर्वाचन से जुड़े अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें - राज्य निर्वाचन आयुक्त

5 days ago
निर्वाचन से जुड़े अधिकारी पूरी गंभीरता और जिम्मेदारी से कार्य करें - राज्य निर्वाचन आयुक्त

Bikaner news

बीकानेर।  राजस्थान में राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने कहा है कि पंचायती राज चुनाव- 2026 के शेष तीनों चरणों में भी प्रत्येक मतदाता भयमुक्त और निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का उपयोग कर सके, इसके लिए निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को पूर्ण गंभीरता से कार्य करना चाहिए। श्री सिंह ने मंगलवार को बीकानेर के जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित बैठक में कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग के प्रत्येक दिशा-निर्देशों की अक्षरशः पालन सुनिश्चित की जाये। मतदान केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहें। प्रत्येक केन्द्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था हो। मतदाताओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाये। उन्होंने दूसरे चरण के मतदान के लिए मंगलवार को रवाना हुए मतदान दलों के गंतव्य स्थलों पर पहुंचने की समीक्षा की और कहा कि मतदान दलों के रुकने सहित सभी व्यवस्थाएं प्रभावी रहें।

 

 


श्री सिंह ने कहा कि मतदान केन्द्रों के अंदर और बाहर प्रकाश की समुचित व्यवस्था के लिये जनरेटर भी उपलब्ध रहें। केन्द्रों के आस-पास किसी प्रकार की निर्माण सामग्री नहीं रहे। उन्होंने मतदान दलों के प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली और कहा कि मतदान में नियुक्त कार्मिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी समूची जानकारी दी जाये। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की और कहा कि संवेनदशील मतदान केन्द्रों पर अतिरिक्त जाब्ता रहे। श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट और सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों का नियमित दौरा करक संवेदनशी मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान रखें। उन्होंने ईवीएम की सुरक्षा की समीक्षा की। साथ ही मतगणना के मद्देनजर की गयी तैयारियों के बारे में जाना। उन्होंने मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की।

 

 


श्री सिंह ने कहा कि जिला स्तरीय नियंत्रण कक्ष मुस्तैद रहने के निर्देश दिये। उन्होंने मतदान से जुड़े विभिन्न प्रकोष्ठों द्वारा किए जा रहे कार्यों के बारे में भी जाना। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा पहली बार प्रत्याशी प्रबोधन कार्यशालाएं करवायी गयी। इससे प्रत्याशियों को नामांकन से जुड़ी सभी जानकारियां मिल सकी। उन्होंने बीकानेर में मतदाता जागरुकता के लिए किये गये नवाचारों की सराहना करते हुए निकाय चुनावों में आयोजित पाटा चौपालों, पंचायती राज चुनाव में आयोजित वोट बारात, मतदान का गरबा और वोट मैराथन को भी सराहा। मतदान केन्द्रों पर महिला कांस्टेबल नियुक्त करने और वरिष्ठ एवं दिव्यांग मतदाताओं के सहयोग के लिए स्काउट एवं गाइड के प्रतिनिधियों को लगाए जाने को भी सराहा।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: ##HelloBikaner #BikanerNews #RajasthanNews #Bikaner #HindiNews #BreakingNews #Rajasthan #hellobikaner.com
Share: