HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

बीकानेर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

mayank Rajnish
nims
7 hours ago
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में  मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

बीकानेर

हैलो बीकानेर न्यूज़ । जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जोधासर में स्थापित चार मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्रशिक्षु आईएएस मनु गर्ग साथ रहे। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों पर की गई आवश्यक सुविधाओं, दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हील चेयर, मतदान प्रतिशत, मतदान दल कार्मिकों द्वारा की जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान केंद्र से सौ और दो सौ मीटर की दूरी पर निर्धारित पाबंदियों की पालना पूर्ण सख्ती से की जाए। सभी कार्मिक अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। पुलिस कर्मी भी मुस्तैद रहें और प्रत्येक स्थिति पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदाता बिना किसी दवाब और भय के मतदान कर सके, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसमें किसी प्रकार की ढिलाई नहीं हो। 

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के लिए राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश स्पष्ट हैं। इनकी पालना की जाए। उल्लेखनीय है कि पंचायती राज आम चुनाव के तीसरे चरण में श्रीडूंगरगढ़, लूणकरणसर और रीडी पंचायत समिति क्षेत्र में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए मतदान किया जा रहा है।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: