HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

Cricket News: प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप की विजेता रही धुरंधर टीम, पढ़ें न्यूज़

3 months ago
प्रथम जीएन बिस्सा बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप की विजेता रही धुरंधर टीम, पढ़ें न्यूज़

Cricket News

Hello Bikaner स्व घनश्याम बिस्सा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित पहले बॉक्स क्रिकेट चैम्पियनशिप का खिताब धुरंधर टीम ने  जीता। स्थानीय किशन गार्डन में खेले गये फाइनल मुकाबले ने रोमांचक मैच में टर्फ मास्टर को तीन रनों से शिकस्त दी। आयोजक हर्षित बिस्सा  ने बताया कि टास जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करते हुए धुरंधर टीम ने निर्धारित आठ ओवर में 56 रन बनाएं।

जिसमें मो सलमान ने  सर्वोधिक 24 रन बनाएं। लक्ष्य का पीछा करने उतरी टर्फ मास्टर ने बेहतर बल्लेबाजी की। लेकिन मैच जीतने में कामयाब नहीं हो सके। मुख्य  अतिथि पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला,विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त आरएएस मनमोहन व्यास,रेलवे के अधिकारी हेमन्त शर्मा,सहायक प्रशासनिक  अधिकारी मनीष कुमार जोशी,जिला फुटबाल संघ के अध्यक्ष भरत पुरोहित व अध्यक्षता कर रहे पूर्व पार्षद मनोज विश्नोई ने विजेता और  उपविजेता टीम के खिलाडिय़ो को ट्रांफियां और व्यक्तिगत पुरस्कार प्रदान किये।

मैन ऑफ द फाइनल हर्षवद्र्धन जनागल,मैन ऑफ द सीरिज व  बेस्ट बैस्टमेन मो सलमान रहे। जबकि बेस्ट बॉलर का खिताब हर्षवद्र्धन जनागल को दिया गया। इस मौके पर डॉ कल्ला ने कहा कि घनश्याम बिस्सा एक बेहतर खिलाड़ी होने के साथ साथ समाजसेवी भी थे। जो जरूरतमंदों के सुख-दुख में भागीदार रहते थे। वे हमेशा सादा जीवन उच्च  विचार के पुरोधा के रूप में पहचाने जाएंगे।

आयोजन समिति के विष्णुनारायण बिस्सा ने आएं हुए अतिथियों का आभार जताया। इससे पहले  आयोजन कमेटी व पत्रकार इलेवन का मैच खेला गया। पत्रकार इलेवन के कप्तान ज्ञान गोस्वामी ने टॉस जीतकर बैंटिग कर 72 रन बनाएं। इस  मैच का आयोजन समिति ने तीन विकेट से जीता। इस मैच में बतौर अतिथि जुगल राठी व अनुराग हर्ष रहे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #cricket news
Share: