HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

बीकानेर के आदित्य रंगा का राजस्थान की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

2 days ago
बीकानेर  के आदित्य रंगा का राजस्थान की अंडर-16 क्रिकेट टीम में चयन

हैलो बीकनर न्यूज़, बीकानेर। शहर के उभरते हुए क्रिकेट खिलाड़ी आदित्य रंगा ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर बीकानेर का नाम रोशन किया है। राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद आदित्य का राजस्थान की अंडर-16 टीम में चयन हुआ है। उन्हें प्रतिष्ठित U-16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए चुनी गई टीम में स्टैंडबाय खिलाड़ी के रूप में स्थान मिला है।

Image

राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मुकाबले 14 नवंबर 2026 से लखनऊ में खेले जाएंगे। चयनित खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर 31 अक्टूबर 2026 से जयपुर स्थित RCA अकादमी में आयोजित किया जा रहा है। आदित्य भी इस कैंप के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं।

Image

 

आदित्य रंगा बीकानेर के निवासी हैं। उनके पिता विजय शंकर रंगा और माता मीनाक्षी रंगा हैं, जबकि उनके मामा गोपाल पुरोहित हैं। आदित्य की इस उपलब्धि से परिवारजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। क्रिकेट के क्षेत्र में बीकानेर की प्रतिभाएं लगातार अपनी पहचान बना रही हैं। आदित्य का राजस्थान की अंडर-16 टीम के लिए चयन होना शहर के युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है।

 

हैलो बीकानेर की ओर से आदित्य रंगा को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: