HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज • बीकानेर में नगर निगम के सफाई टिप्पर-ट्रैक्टरों का आतंक! 48 घंटे में तीन हादसे, देखें वीडियो • बीकानेर के सैकड़ों इलाकों में सोमवार को गुल रहेगी बिजली, देखें पूरी लिस्ट • बीकानेर में ट्रक की टक्कर से भड़का आक्रोश, रंका भवन के सामने सड़क पर उतरे लोग, देखे वीडियो • मिशन लाइफ के तहत ज़िले में ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक का शुभारंभ • रविवार एक नवंबर को शहर के इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल,पढ़ें न्यूज

भोजपुरी गाना ‘बिगड़ल बलम’ रिलीज, इशिका टोरिया और अवनीश आर्य की जोड़ी मचाएगी धमाल

5 days ago
भोजपुरी गाना ‘बिगड़ल बलम’ रिलीज, इशिका टोरिया और अवनीश आर्य की जोड़ी मचाएगी धमाल

भोजपुरी अभिनेत्री इशिका टोरिया और गायिका सृष्टि भारती का नया गाना 'बिगड़ल बलम' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत इस गाने में इशिका टोरिया और अभिनेता अवनीश आर्य नजर आ रहे हैं। पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर इस गाने में पति-पत्नी के बीच नोकझोंक और रिश्तों की खट्टी-मीठी तकरार को मजेदार अंदाज में दिखाया गया है। वीडियो में इशिका अपने पति से नाराज नजर आती हैं, वहीं पड़ोसियों के समझाने पर उनका जवाब गाने को दिलचस्प बनाता है। गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसे सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, जबकि गीत मुकेश मिश्रा ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है। वीडियो का निर्देशन आशीष सत्यार्थी ने किया है। छायांकन संतोष यादव और नवीन, कोरियोग्राफी अनुज मौर्या तथा संपादन प्रवीण यादव ने किया है। डीआई रोहित सिंह और प्रोडक्शन की जिम्मेदारी पंकज सोनी ने संभाली है। गाने के सभी अधिकार वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास हैं।

 


वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के प्रबंध निदेशक एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि पारिवारिक मनोरंजन से भरपूर यह गाना पति-पत्नी के रिश्ते की खट्टी-मीठी तकरार पर आधारित है। उन्हें उम्मीद है कि दर्शक इसे पसंद करेंगे और इस वर्ष इसे भरपूर प्यार मिलेगा। इशिका टोरिया ने कहा कि इस पारिवारिक गाने का हिस्सा बनकर उन्हें खुशी हुई। शूटिंग के दौरान पूरी टीम ने खूब आनंद लिया। उन्होंने प्रशंसकों और भोजपुरी दर्शकों से गाने को प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की। सृष्टि भारती ने कहा कि रत्नाकर कुमार हमेशा श्रोताओं के लिए साफ-सुथरा, पारिवारिक और मनोरंजक गीत-संगीत प्रस्तुत करने का प्रयास करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि गाने का संगीत और बोल श्रोताओं को पसंद आएंगे।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Tags: #बिगड़ल बलम गाना, बिगड़ल बलम भोजपुरी सॉन्ग, Ishika Toria, Srishti Bharti, Avnish Arya, Worldwide Records Bhojpuri, Bhojpuri Song 2026, New Bhojpuri Song, Bhojpuri Entertainment News, भोजपुरी न्यूज़, भोजपुरी गाना रिलीज, Ratnakar Kumar, Hello Bikaner
Share: