HelloBikaner
BREAKING NEWS
• बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा • बीकानेर के इस थाना क्षेत्र में हुई बुजुर्ग की हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस, पढ़ें न्यूज़ • भगवान महावीर जयंती पर होंगे अनेक कार्यक्रम तैयारियां जोरों पर • बंगाल के लोगों के अधिकार किसी भी हाल में छीने नहीं जा सकते • 15 से 29 साल की उम्र है तो ले इस प्रतियोगिता में हिस्सा • सिलेंडरों की मारामारी के बीच कांग्रेस-भाजपा

युवक को अगवा करके नहर में फेंका, पढ़ें न्यूज़

nims
8 hours ago
युवक को अगवा करके नहर में फेंका, पढ़ें न्यूज़

श्रीगंगानगर।  श्रीगंगानगर के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र में दो गाड़ियों में आए 10 से अधिक युवकों के एक युवक को अगवा करके बुरी तरह से मारपीट करके नहर में फेंक देने की घटना सामने आई है। पुलिस ने नहर पर पहुंचकर इस युवक को बचाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना के पीछे एक लड़की के कथित अपहरण का मामला बताया जा रहा है। पुलिस ने अगवा किए गए युवक अर्जुन कुम्हार की शिकायत के आधार पर जगदीश, राकेश, संदीप, मनदीप, राजेश, रोशन और अन्य के खिलाफ अपहरण और मारपीट के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

 


अर्जुन ने पुलिस को बताया कि वह 18 जून की रात को अपने चाचा के घर पर था। तभी उक्त आरोपी दो गाड़ियों में सवार होकर आए। उन्होंने उसके चाचा की मोटरसाइकिल तोड़ दी और मारपीट करते हुए उसे जबरन अपने साथ गाड़ी में डालकर ले गए। रास्ते में उससे मारपीट करते रहे। तड़के करीब तीन तीन बजे उसे कमीनपुरा के पास नहर में फेंक दिया। तभी वहां पुलिस आ गई और उसे बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया।

Join for Latest News

हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ

Share: