18 वर्षीय युवक
कोलायत। ननिहाल गए हुए 18 वर्षीय युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आयी है। जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा में कल सुबह 09 बजे के आसपास की घटना है। इस सम्बंध में नापासर निवासी मायावती पत्नी शिवशंकर ने रिपोर्ट दी है।
परिजन ने बताया प्रीतम जो कि अपने ननिहाल काकड़ा गया हुआ था। जहां पर नानी के घर पर कमरे में उसके बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।
Join for Latest News
हमारे चैनल से जुड़ें और सभी अपडेट सबसे पहले पाएँ